'ब्राह्मण की बेटी' वाले बयान के बाद IAS संतोष वर्मा का एक और वीडियो आया सामने

आरक्षण को लेकर 'ब्राह्मण की बेटी' वाले बयान के बाद विवादों में घिरे आईएएस संतोष वर्मा का एक नया वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में वह भीम आर्मी प्रमुख सांसद चंद्रशेखर की तारीफ करते नज़र आ रहे हैं। चंद्रशेखर के पूर्व में दिए बयान को दोहराते हुए वर्मा कहते हैं, "कितने संतोष वर्मा मारोगे, हर घर से संतोष वर्मा निकलेगा।"