inshorts

'बाल झड़ रहे, पिंपल आ रहे', फंदे से लटककर युवक ने दी जान; भाई से कहता था- मैं अच्छा नहीं दिखता

झांसी (यूपी) में 11वीं के छात्र दीपक ने बाल झड़ने/चेहरे पर पिंपल आने से परेशान होकर सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके बड़े भाई के मुताबिक, वह करीब 2 महीने से तनाव में था और अक्सर कहता था, "मैं अच्छा नहीं दिखता।" इससे पहले भी उसने ब्लेड से हाथ की नस काटकर जान देने की कोशिश की थी।