'बुलडोज़र ऑर्डर' पारित करना मेरे लिए सबसे अहम फैसला था: CJI बीआर गवई
भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बीआर गवई ने शुक्रवार को अपने लास्ट वर्किंग डे पर कहा कि 'बुलडोज़र ऑर्डर' पारित करना उनका सबसे अहम फैसला था। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई कानून के खिलाफ है। उन्होंने पूछा, "सिर्फ इसलिए कि कोई व्यक्ति किसी अपराध में आरोपी या दोषी है तो उसका घर कैसे गिराया जा सकता है?"