'बड़ी चोरी की मन्नत' पूरी होने पर राजस्थान में चोरों ने मंदिर में चढ़ाए ₹1 लाख, कराया भंडारा

अजमेर (राजस्थान) पुलिस ने कपड़ों के एक शोरूम से करीब ₹15 लाख की चोरी के मामले में 3 चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि वारदात से पहले चोरों ने भीलवाड़ा के एक मंदिर में बड़ी चोरी के लिए मन्नत मांगी थी। बकौल पुलिस, चोरी के बाद उन्होंने मंदिर में ₹1 लाख चढ़ाए व ₹50,000 से भंडारा कराया।