'बताना चाहिए था G20 की मेज़बानी इतनी मुश्किल है', PM मोदी से मज़ाक में दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति

द्विपक्षीय वार्ता में दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने जी20 की मेज़बानी पर पीएम नरेंद्र मोदी से मज़ाक किया। उन्होंने हंसते हुए कहा, "भारत अगर पहले बता देता कि यह काम इतना मुश्किल है तो हम शायद भाग जाते।" उनकी बात सुनकर पीएम मोदी भी हंस पड़े। जी20 अध्यक्षता में भारत के समर्थन पर रामाफोसा ने पीएम का धन्यवाद किया।