कानपुर (यूपी) में ओवरस्पीडिंग के आरोपी छात्र से सब-इंस्पेक्टर द्वारा मारपीट करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में सब-इंस्पेक्टर को चौकी से बाहर छात्र से मारपीट करते व ‘बना वीडियो, तेरी...तोड़ दूंगा’ कहते हुए देखा जा सकता है। बकौल रिपोर्ट्स, सीनियर अधिकारियों ने सब-इंस्पेक्टर को लाइन अटैच किया है और घटना की जांच कराने की बात कही है।