'बम से उड़ा दूंगा', यूके की फ्लाइट में 'अल्लाह-हू-अकबर' चिल्लाते हुए शख्स

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें एक शख्स यूके से स्कॉटलैंड जा रही फ्लाइट में 'अल्लाह-हू-अकबर' व 'डेथ टू ट्रंप' के नारे लगाते सुनाई दिया। शख्स ने इस बीच फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी। वहीं, वीडियो में शख्स को कुछ लोग पकड़कर फर्श पर गिराकर काबू में करते नज़र आ रहे हैं।