'बहुत भीड़ है, मैं घर लौट रही हूं'- भगदड़ से पहले पूनम ने पति को किया था कॉल; नहीं बची जान

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में जान गंवाने वाली पूनम नामक महिला के पति ने बताया है कि उसकी पत्नी ने भगदड़ से पहले फोन किया था और स्टेशन पर बहुत भीड़ होने के चलते घर लौटने की बात कही थी। शख्स ने कहा, "मैं उनके साथ नहीं गया था। वह सहेलियों के साथ महाकुंभ जा रही थी।"