'भंगजी बाबा' कहकर चिढ़ाने वाले युवक की शख्स ने की हत्या; आंखें फोड़ीं, प्राइवेट पार्ट काटा
गाजियाबाद (यूपी) के निवाड़ी में तरुण नामक 21-वर्षीय युवक की हत्या करने को लेकर 33-वर्षीय निरांचल उर्फ मंत्री को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि तरुण और उसके दोस्त 'भंगजी बाबा' कहकर उसका मज़ाक उड़ाते थे। निरांचल ने तरुण के शरीर पर दराती से ताबड़तोड़ वार किए, उसकी आंखें फोड़ीं और उसका प्राइवेट पार्ट काटा था।