बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस के करीबी सहयोगी एएलएम फज़लुर रहमान ने कहा है, ''भारत अगर पाकिस्तान पर हमला करता है तो बांग्लादेश को पूर्वोत्तर भारत के 7 राज्यों पर कब्जा कर लेना चाहिए।'' उन्होंने कहा, ''इस संबंध में मुझे लगता है कि चीन के साथ संयुक्त सैन्य प्रणाली पर चर्चा शुरू करना ज़रूरी है।''