पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण देते हुए दावा किया कि पाकिस्तानी वायुसेना ने इस साल भारत के साथ हुए सैन्य टकराव (ऑपरेशन सिंदूर) में 7 भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया। गौरतलब है, पाकिस्तान ने पहले भी भारत के 5 विमान गिराने का दावा किया था लेकिन भारत ने उसे नकार दिया था।