भारत को ODI क्रिकेट इतिहास में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
न्यूज़ीलैंड ने शुक्रवार को माउंट माउंगानुई में खेले गए चौथे ODI में भारत को 244 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज़ में अपनी पहली जीत दर्ज की। रनों के लिहाज़ से यह वनडे क्रिकेट इतिहास में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार है। मैच में न्यूज़ीलैंड ने 333 रन बनाए और भारत को 89 रनों पर ऑल-आउट कर दिया।