भारत में आज के 20 सबसे प्रदूषित शहरों की सूची हुई जारी
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की बुधवार की सूची में हरियाणा का सिरसा 369 AQI के साथ देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। हिसार (361), पंचगांव (339), बल्लभगढ़ (328), भिवानी (326), गोपालगंज (319), दिल्ली (313), चरखी दादरी (305) और गुरुग्राम (301) की हवा भी 'बेहद खराब' रही। वहीं, गाजियाबाद समेत 54 शहरों में AQI 'खराब' दर्ज किया गया।