'भारतीय खिलाड़ी लिखित में माफी मांगें' पाकिस्तान को महंगी पड़ी बेतुकी मांग; WCL से होना पड़ा बाहर
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपने खिलाड़ियों को एनओसी जारी नहीं किया जिसके चलते उसकी टीम 'वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स 2026' से हट गई है। बकौल रिपोर्ट्स, PCB ने पिछले सीज़न में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार करने को लेकर भारतीय टीम से लिखित माफी मांगने और भारत-पाकिस्तान मैच में हैंडशेक की मांग की थी जिसे ठुकरा दिया गया।