'भारत से दोस्ती की कीमत पर पाक से रिश्ते नहीं...', पाकिस्तान को अमेरिका की दो टूक
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि हम पाकिस्तान के साथ हमारी रणनीतिक साझेदारी को मज़बूत करना चाहते हैं लेकिन इस साझेदारी से भारत के साथ अमेरिका की ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण दोस्ती को नुकसान नहीं होगा। रूबियो ने कहा कि हम भारत से हमारी दोस्ती की कीमत पर पाकिस्तान के साथ रिश्ते को मज़बूत नहीं करना चाहते।