आईआईटी कानपुर (उत्तर प्रदेश) में 24 वर्षीय पीएचडी स्कॉलर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। नोएडा निवासी स्कॉलर का शव छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका मिला था। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ जिसमें लिखा है, "मैं क्विट कर रहा हूं। यह मेरा खुद का निर्णय है। इसमें किसी और का दोष नहीं है।"