'मैं अभी आश्वासन नहीं दे सकता', महिला क्रिकेट विश्वकप में पाक से हैंडशेक पर BCCI सचिव

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने 'महिला क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान से हाथ मिलाया जाएगा या नहीं' सवाल पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा, "एमसीसी के क्रिकेट के सभी प्रोटोकॉल निभाए जाएंगे।" उन्होंने आगे कहा, "हाथ मिलाया जाएगा या नहीं...मैं अभी इसका आश्वासन नहीं दे सकता।" गौरतलब है कि क्रिकेट में हाथ मिलाने का कोई स्पष्ट नियम नहीं है।