'मैं चाय वाला हूं, मैं ही चाय पिलाऊंगा', BJP नेता ने सुनाया PM मोदी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा
राजस्थान के बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया, "जब वह (मोदी) राष्ट्रीय संगठन महामंत्री थे...हम उनके कार्यालय गए, उन्होंने पूछा कि चाय पियोगे क्या?" राठौड़ ने बताया, "वह (मोदी) चाय बनाने लगे...मैंने कहा कि मैं बनाता हूं...उन्होंने कहा, 'नहीं-नहीं, मैं चाय वाला हूं और मैं ही चाय पिलाऊंगा'।"