'मां ने कहा 400 नंबर लाने पर साइंस लेना, 399 आने पर आर्ट्स पढ़ रही' कहते हुए रो पड़ी छात्रा

बिहार की एक छात्रा का वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है जिसमें वह 'मैट्रिक में थी तब मां ने कहा था कि 400+ नंबर लाने पर साइंस ले सकती हो, 399 नंबर मिलने पर आज आर्ट्स पढ़ रही हूं' कहते हुए रोती दिख रही है। छात्रा ने कहा, "घर में आज भी भेदभाव होता है…भाइयों को पढ़ने की आज़ादी है…हमें नहीं।"