सिंगरौली (एमपी) में बीते दिनों एक 10-वर्षीय बच्चे ने '112' पर कॉल कर पुलिस से शिकायत की कि मां-बहन उसे रस्सी से बांधकर पीटती हैं। सामने आए वीडियो में बच्चा कॉल पर रोते हुए कहता है, "मैंने ₹20 मांगे थे कुरकुरे के लिए...ज़ोर-ज़ोर से मारा...जल्दी आइए।" शिकायत के बाद पुलिसकर्मी कुरकुरे लेकर बच्चे के घर पहुंचे और माता-पिता को समझाया।