'मैं भगवान हूं, मेरी बात मानो', वृंदावन के मशहूर कथावाचक इंद्रदेव महाराज पर लगा रेप का आरोप
वृंदावन के मशहूर कथावाचक इंद्रदेव महाराज पर पुणे की एक महिला ने रेप करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया, "आश्रम के कमरे में जाने के बाद महाराज ने दरवाज़ा बंद कर लिया...मेरे साथ ज़बरन शारीरिक संबंध बनाए...वीडियो रिकॉर्डिंग की।" बकौल महिला, महाराज कहते थे, "मैं भगवान हूं...तुम्हें मेरी बात माननी होगी।" मामले में ज़ीरो FIR दर्ज हुई है।