'मैं सिंगल हूं' कहकर बेंगलुरु के पार्क में महिलाओं को किस कर भाग जाता था शख्स, हुआ अरेस्ट
बेंगलुरु के एक पार्क में महिलाओं को जबरन किस कर भाग जाने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। एक पीड़िता ने बताया, "उसने रास्ता रोका...मैं पेड़ के पीछे छिप गई...वह वहां आकर बोला 'मैं सिंगल हूं, मुझे गले लगा लो'...फिर उसने मुझे किस किया।" बकौल रिपोर्ट्स, उसने डिप्रेशन के चलते कुछ समय पहले नौकरी छोड़ दी थी।