inshorts

'मैं हर एक पल का शायर हूं' गाने का इस्तेमाल कर धोनी ने IPL से संन्यास का किया एलान

IPL से संन्यास लेने के बाद एमएस धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने 'मैं हर एक पल का शायर हूं' गाने का इस्तेमाल किया। 'मैं पल-दो-पल का शायर हूं' गाने के ज़रिए उन्होंने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था। उन्होंने लिखा, "इसे मानने के लिए इससे बेहतर गाना नहीं हो सकता।"