'मैंने 10 साल से धोनी से बात नहीं की' कहने के बाद उनके साथ पार्टी में दिखे हरभजन

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के साथ अपने विवाद की बात सार्वजनिक करने वाले हरभजन सिंह उनके साथ एक पार्टी में नज़र आए हैं। हरभजन ने पिछले साल कहा था कि उन्होंने 10 साल से धोनी से बात नहीं की है। सामने आए पार्टी के वीडियो में धोनी एक कुर्सी खींचने में हरभजन की मदद करते दिख रहे हैं।