एसीसी और पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने दावा किया है कि उन्होंने एशिया कप ट्रॉफी विवाद पर बीसीसीआई से माफी नहीं मांगी है और न कभी मांगने वाले हैं। उन्होंने कहा, "मैं एसीसी अध्यक्ष के तौर पर उसी दिन (फाइनल) ट्रॉफी देने के लिए तैयार था और अब भी तैयार हूं...भारतीय टीम एसीसी ऑफिस आकर मुझसे ट्रॉफी ले जाए।"