‘मोक्ष के मार्ग’ वाली गुफा में फंसा श्रद्धालु, दम घुटने से हुई मौत
तमिलनाडु के विश्व प्रसिद्ध अरुणाचलेश्वर स्वामी मंदिर के गिरि प्रदक्षिणा मार्ग पर इडुक्कू पिल्लैयार गुफा से गुज़रते समय एक 36-वर्षीय श्रद्धालु की दम घुटने से मौत हो गई है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, गुफा के पीछे के दरवाज़े से प्रवेश कर रेंगते हुए आगे के रास्ते से बाहर निकलना होता है। श्रद्धालु इसे 'मोक्ष का मार्ग' मानते हैं।