inshorts

'मुकबैंग' वीडियोज़ बनाने वाले 24 वर्षीय युवक की मोटापे संबंधी समस्याओं के चलते हुई मौत

तुर्की में अपने अत्यधिक खाने वाले 'मुकबैंग' वीडियोज़ को लेकर प्रसिद्ध 24-वर्षीय एफेकन कुलतुर नामक युवक की मोटापे संबंधित समस्याओं के चलते मौत हो गई है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, वह पिछले 3 महीने से अस्पताल में भर्ती थे। बकौल रिपोर्ट्स, अत्यधिक वज़न के कारण वह बीते साल अपनी मां की कब्र तक भी नहीं जा पाए थे।