'मुझे छोड़ दो मैं लोकतंत्र के लिए मरना चाहता हूं', दिल्ली के प्रदर्शनकारी का वीडियो वायरल
दिल्ली में मंगलवार को INDIA-गठबंधन के चुनाव आयोग की ओर निकाले गए विरोध मार्च का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है। वीडियो में एक शख्स पुलिस बैरिकेड पर चढ़कर, "मुझे छोड़ दो, मैं लोकतंत्र के लिए मरना चाहता हूं" कहते नज़र आ रहा है। गौरतलब है, इस मार्च में राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई प्रमुख नेता शामिल हुए थे।