'मुझे जूतों से मारा', आपस में भिड़े कर्नाटक के CM और डिप्टी सीएम के स्पेशल ऑफिसर

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के स्पेशल ऑफिसर सी. मोहन कुमार और डिप्‍टी सीएम डीके शिवकुमार के अधिकारी एच. आंजनेय के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। डिप्टी सीएम के अधिकारी आंजनेय का आरोप है कि मोहन कुमार ने उन्‍हें जूतों से मारा है। बकौल आंजनेय, इससे उनकी गर‍िमा को ठेस पहुंची है व उन्होंने न्याय की मांग की है।