'मुझे भी सुना जाए'; टाटा ट्रस्ट्स विवाद में नया मोड़, मेहली मिस्त्री ने उठाया यह कदम
एनडीटीवी प्रॉफिट ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि रतन टाटा के करीबी रहे मेहली मिस्त्री ने मुंबई के चैरिटी कमिश्नर के समक्ष कैविएट (एक तरह की अपील) दायर की है। इसमें उन्होंने अनुरोध किया कि ट्रस्ट्स के बोर्ड में किसी भी तरह के बदलाव पर कोई निर्णय लेने से पहले उन्हें अपनी बात रखने का अवसर दिया जाए।