'मुझे मेरी पत्नी से बचाइए' 41 साल की शादी के बाद पति ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार
कानपुर (यूपी) में 41 साल से विवाहित एक बुज़ुर्ग पति ने ज़िलाधिकारी को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी उसके साथ मारपीट करती है, जूतों से पीटती है और गाली-गलौज करती है। बकौल शख्स, पत्नी उसे घर से दूर भेज देने और हाथ-पैर तुड़वाने जैसी धमकी देती है। पीड़ित ने प्रशासन से हस्तक्षेप करने की मांग की है।