कोलंबो में महिला वनडे विश्व कप 2025 के मैच में रविवार को पाकिस्तान को 88 रनों से करारी शिकस्त देने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, "मुझे यकीन है कि घर पर (भारत) सभी लोग खुश होंगे।" भारत ने वनडे विश्व कप (महिला/पुरुष) के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ अजेय (13-0) रहने का रिकॉर्ड बरकरार रखा है।