'मुझ पर कॉन्डम फेंका, प्राइवेट पार्ट टच किया', बैचमेट पर महिला ट्रेनी IPS के आरोप; उसने खाया ज़हर
हैदराबाद में एक महिला ट्रेनी IPS अधिकारी ने अपने बैचमेट उदय कृष्णा रेड्डी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला ट्रेनी अफसर के मुताबिक, आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसके पति को भेजा, उसका प्राइवेट पार्ट टच किया और उसपर कॉन्डम के पैकेट भी फेंके। इन आरोपों के बाद रेड्डी ने ज़हर खाकर खुदकुशी की कोशिश की है।