टेक महिंद्रा BPO (कोलकाता) एम्प्लॉई होने का दावा करने वाली एक रेडिट यूज़र के मुताबिक, उसके बॉस ने उसे 3 दिन की सिक लीव लेने पर नौकरी से निकाल दिया। उसने दावा किया कि बॉस ने सरकारी अस्पताल से जारी उसके मेडिकल डॉक्यूमेंट को '₹5 का पेपर' कहा और उसे नकली बताया। उसने बॉस के वॉट्सऐप मेसेज भी शेयर किए।