'मीडिया ट्रायल' किसी का करियर खत्म कर सकता है: अजित पवार

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में कहा कि पत्रकारों को सनसनी फैलाने से बचना चाहिए क्योंकि 'मीडिया ट्रायल' किसी का करियर खत्म कर सकता है। उन्होंने कहा कि हाल ही के समय में मीडिया का चेहरा काफी बदल गया है और मीडिया क्षेत्र पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का प्रभाव महत्वपूर्ण होगा।