रिपोर्ट्स के अनुसार, आयुष्मान भारत योजना के तहत 112 बीमारियों का इलाज अब सरकारी अस्पतालों में होगा। इनमें हाई-रिस्क डिलीवरी, बच्चेदानी निकालने का ऑपरेशन, मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी, सिस्ट, फिस्टुला, अल्कोहलिक लिवर डिज़ीज़, गंभीर एनीमिया, पैंक्रियाटाइटिस, एक्यूट ब्रोंकाइटिस, मलेरिया, चिकनगुनिया, डायरिया, मूड डिसऑर्डर, एंग्ज़ायटी, मेंटल डिसऑर्डर, मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, बायोप्सी शामिल हैं।