'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता, आदित्य ठाकरे को दिया ₹500 करोड़ का लीगल नोटिस
सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान अपने वकील को मिल रही धमकियों पर आदित्य ठाकरे के खिलाफ नोटिस लेकर शनिवार को उद्धव ठाकरे के आवास 'मातोश्री' पहुंचे। उन्होंने बताया कि ₹500 करोड़ का मानहानि का नोटिस है। उनके वकील ने कहा, "उन्होंने धमकी दी थी कि वकालत नहीं करने देंगे...उसका जवाब देने आए हैं।"