'मेनोडिवोर्स' वह तलाक होता है जो महिला के मेनोपॉज़ के दौरान या उसके कारण होता है। मेनोपॉज़ में मूड स्विंग्स, नींद में खलल, कामेच्छा में कमी आदि समस्याएं दंपतियों में तनाव-झगड़े और भावनात्मक दूरी का कारण बनती हैं। डिवोर्स लॉयर ऐना लॉक ने बताया, "इस दौरान हॉर्मोन व सेल्फ-परसेप्शन में बदलाव होता है...रिश्तों को लेकर मन में सवाल उठते हैं।"