वैशाली (बिहार) का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक स्टेशन मास्टर खुद को बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला का भतीजा बताकर स्थानीय युवकों को धमकी देता नज़र आ रहा है। वीडियो में स्टेशन मास्टर कहता दिखा, "तुम जानते हो मैं कौन हूं...चीर दूंगा।" जांच में पता चला कि स्टेशन मास्टर का मुन्ना शुक्ला से कोई पारिवारिक संबंध नहीं है।