'मोबाइल को दीवार पर मारो और खत्म हो जाएगा अरेस्ट का डर', CJI सूर्यकांत ने ऐसा क्यों कहा?
CJI सूर्यकांत ने 'डिजिटल अरेस्ट' स्कैम पर सुनवाई के दौरान कहा कि लोग मोबाइल के ज़रिए गिरफ्तारी होने की बात कैसे मान लेते हैं जबकि वे पढ़े-लिखे हैं और मीडिया भी जागरूकता फैला रही है। उन्होंने तंज़ कसते हुए कहा, "मोबाइल को दीवार पर मारें...गिरफ्तारी का डर खत्म हो जाएगा।" पिछले हफ्ते एक महिला ने स्कैम में ₹2.5 करोड़ गंवाए।