inshorts

'मामा अपनी पत्नी के साथ मुझे लिटाते थे', शख्स ने लगाए गंभीर आरोप; 4 दिन बाद मिला सुसाइड नोट

फिरोज़ाबाद (यूपी) में आत्महत्या करने वाले 22-वर्षीय सोनू का सुसाइड नोट 4-दिन बाद सामने आया है। इसमें उसने अपने मामा अखिलेश पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा कि वह उसे घर बुलाकर अपनी पत्नी के साथ लिटाते थे और मना करने पर जान से मारने की धमकी देते थे। सोनू ने अपनी मौत के लिए मामा को ज़िम्मेदार ठहराया है।