सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी महिला पुलिस अफसर के पॉडकास्ट का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह 'मर्डर केस का कॉल' आने पर उठकर चली जाती हैं लेकिन एक घंटे बाद वापस शो पर लौटती है। इतनी जल्दी केस की गुत्थी सुलझाने के उसके दावे पर कई यूज़र्स ने उसे ट्रोल किया है। कई लोगों ने इसे 'ड्रामा' बताया है।