कारगिल युद्ध के दौरान डिप्टी डीजीएमओ रहे सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल मोहन भंडारी के मुताबिक, जुलाई 1999 में अटारी बॉर्डर पर बातचीत के लिए पाकिस्तान के तत्कालीन डीजीएमओ तौकीर ज़िया अकेले बैठक करने पहुंच गए थे। उन्होंने टीओआई से कहा, "मैंने पूछा, 'ये क्या तौकीर...अकेले?' तो उन्होंने कहा, 'क्या करूं? मियां साब ने जूते खाने के लिए अकेले ही भेज दिया।"