inshorts

'मेरा जनाज़ा उसके घर के आगे से निकले' नोट छोड़कर कोटा में एकतरफा प्यार में युवक ने की खुदकुशी

कोटा (राजस्थान) में बीते दिनों एक 25-वर्षीय युवक ने ज़हर खाकर खुदकुशी कर ली। बकौल पुलिस, युवक जिस लड़की से एकतरफा प्यार करता था उसकी शादी कहीं और होने वाली है। युवक ने 4 पन्नों के सुसाइड नोट में 'मेरा ज़नाज़ा उसके घर के आगे से निकले' लिखकर और वीडियो में मोबाइल फोन का पासवर्ड बताकर ज़हर खा लिया था।