पाकिस्तान में बाढ़ के बीच नाव में बैठकर रिपोर्टिंग करतीं पत्रकार मेहरुन्निसा का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उन्होंने अपने डर और घबराहट को कैमरे के सामने ही ज़ाहिर किया। मेहरुन्निसा ने धड़कन तेज़ होने की बात कर कहा, "मेरा दिल यूं-यूं कर रहा है...मैं बहुत घबराई और डरी हुई हूं।" लोग उनकी तुलना चांद नवाब से कर रहे हैं।