'मेरे धर्म में दो शादी जायज़' थाईलैंड की महिला से ठगी करने वाले भारतीय ने दिया बेतुका तर्क
थाईलैंड की एक युवती से शादी, ₹60 लाख की कथित ठगी और धर्म परिवर्तन व बुर्का पहनने के दबाव बनाने के आरोपी कानपुर के इरफान नामक शख्स ने पूछताछ में दूसरी शादी की बात कबूली है। इरफान ने कहा, "मेरे धर्म में दो शादी जायज़ हैं इसीलिए थाईलैंड में शादी की...यह कभी नहीं सोचा था कि वह भारत आ जाएगी।"