'मेरी नहीं तो किसी की नहीं होगी', बंधक बनी लड़की होटल से भागी तो उठाकर वापस ले जाने लगा शख्स
मेरठ (यूपी) स्थित एक होटल में गाज़ियाबाद की युवती को बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है। युवती जैसे-तैसे बचकर भागी लेकिन आरोपी सलमान ने उसे पकड़ लिया और 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं होगी' कहकर उठाकर वापस ले जाने लगा जिसके बाद राहगीरों ने युवती को छुड़ाया। पुलिस के आने से पहले आरोपी मौके से भाग निकला।