inshorts

'मेरे पापा मर गए, मुझे पहुंचवा दीजिए', एयरपोर्ट पर फूट-फूटकर रोता रहा बेटा; SpiceJet ने की देरी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स एयरपोर्ट पर फूट-फूटकर रोते हुए कह रहा है, "मेरे पापा मर गए हैं, मुझे घर पहुंचवा दीजिए, हमें घर भिजवा दीजिए प्लीज़।" जानकारी के मुताबिक, पटना जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट को दोपहर 1:50 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन इसे रीशेड्यूल करके शाम 6:30 बजे कर दिया गया।