'मेरी बिकिनी में फेक तस्वीरें बनाईं', ब्रिटिश सांसद ने मस्क की कंपनी पर किया केस
ब्रिटेन की सत्तारूढ़ लेबर पार्टी की सांसद जेस असाटो ने एलन मस्क की AI कंपनी xAI के खिलाफ हाईकोर्ट में मुकदमा दायर किया है। उनका आरोप है कि कंपनी के AI चैटबॉट Grok का इस्तेमाल कर उनकी बिना अनुमति के बिकिनी वाली फर्ज़ी तस्वीरें बनाई गईं। जेस ने हर्ज़ाने की मांग करते हुए कहा कि उनकी निजता का उल्लंघन हुआ।