अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने बताया है कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से उनकी स्ट्रेच लिमोज़िन के बारे में बात की थी। क्वात्रा ने बताया, "पीएम मोदी ने ओबामा से कहा, 'शायद आपको यकीन न हो...लेकिन जितनी बड़ी आपकी कार है...उतने ही साइज़ के मकान में मेरी मां रहती हैं'।"